भोजन में रेशेदार आहार की कमी होना।
पानी कम पीने से आपको कब्ज की परेशानी होती है।
मैदे से बने एवं तले हुए भोजन का सेवन करना।
देर रात तक जागने की आदत से आपको कब्ज जैसी समस्या होती है।
अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, तंबाकू या सिगरेट आदि का सेवन करना कब्ज होने का कारण है।
भोजन पचे बिना ही दोबारा भोजन करना ये भी कब्ज को न्योता देता है।
समय पर भोजन ना करने से भी कब्ज जैसी बीमारी होती है।
चिन्ता या तनावयुक्त जीवन जीना ये भी कब्ज का कारण हो सकता है।
अधिक मात्रा में या लम्बे तक दर्द निवारक दवाइयों का इस्तेमाल करना, ये भी कब्ज का कारण हो सकता है।।