Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में प्रीति पाल का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल  जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई।

शिवाजी मूर्ति विवाद में उद्धव ठाकर ने शिंदे-फडणवीस की तस्वीर पर थप्पड़ मारा, सीएम शिंदे बोले- लोग जूतों से मारेंगे। 

पेरिस पैरालंपिक में निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पेंडिंग केस और बैकलॉग न्यायपालिका के लिए बड़ा चैलेंज हैं। जब रेप जैसे मामलों में कोर्ट का फैसला एक पीढ़ी गुजर जाने के बाद आता है। 

2 सितंबर यानी आज के दिन विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। 

रेल मंत्री ने दिखाई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली झलक। 

कोलकाता रेप-मर्डर, आरोपी बोला- सेमिनार रूम में गलती से गयाः पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा- डॉक्टर की बॉडी पड़ी थी। 

सरकार ने अगस्त में GST से ₹1.75 लाख करोड़ जुटाए यह तीसरा बड़ा कलेक्शन है।