Headlines

World Earth Day 2024 : क्यों मनाया जाता है और जानिए 2024 की थीम क्या है ?

World Earth Day 2024 : क्यों मनाया जाता है और जानिए 2024 की थीम क्या है ?

हर साल 22 अप्रैल को हम विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हैं, जिसे World Earth Day कहते हैं। हमारी पृथ्वी इंसानो का घर नहीं है , बल्कि बहुत से जीव-जंतुओं, प्राणी सभी का भी घर है। पर हम अपनी जरूरतों और सुविधा को पूरा करने के लिए पृथ्वी को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं जैसे हम पेड़ को काटकर बड़ी बड़ी इमारते बनाते है , पेड़ को काटकर हम रास्ते बनाते है, पेड़ को काटकर लकड़ी का फर्नीचर बनाते है पर यही पेड़ हमारे ग्लोबल वॉर्मिंग को कंट्रोल करता है, हमें बाढ़, क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण जैसी समस्याओं से ढाल बनकर हमें बचता है। अगर हम अब इस पर ध्यान नहीं देते, तो आने वाले समय में हमें और भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर साल 22 अप्रैल को हम इस बात को समझाने और धरती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हैं।और आने वाली पेढ़ी के लिए हमें पृथ्वी पर नेचुरल ऑक्सीजन बचाना है इसलिए हमें केवल इस दिन के लिए नहीं पुरे साल के लिए हम बिना कारण गंदकी नहीं फेलायेंगे और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे।इसलिए World Earth Day को पूरी दुनिया में अहमियत दी गयी है।

World Earth Day 2024 : क्यों मनाया जाता है और जानिए 2024 की थीम क्या है ?

World Earth Day की शरुआत किसने की थी।

विश्व पृथ्वी दिवस की शरुआत सबसे पहले 1969 में युनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस दिन को मनाने का सबसे अहम उद्देश्य था पृथ्वी को सम्मान देना। सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने 22 अप्रैल 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया था। डेनिस हेस ने 1990 में विश्व स्तर पर इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा. साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। हाली में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 संगठनों में फैला हुआ है।

World Earth Day 2024 का थीम क्या है ?

हर साल विश्व पृथ्वी दिवस को एक थीम के तहत मनाया जाता है.क्युकी लोगो को समझाने के लिए उसको एक अलग नाम देकर अलग तरह से समजाया जाये तो लोग खुशी खुशी अपनाते भी है और अमल भी करते है पर लोगो को कुछ अलग चाहिए इसको ध्यान में रखते हुए इस बार साल 2024 के लिए वर्ल्ड अर्थ डे का थीम है ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’.इसके तहत प्लास्टिक का यूज़ कम करे क्युकी प्लास्टिक ग्लोबल वॉर्मिंग को बढ़ा कर प्रदूषण फैलती है और इस को कम करने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाई जाएगी। साल 2023 में वर्ल्ड अर्थ डे का थीम था ‘ Invest In Our Planet ‘.

World Earth Day 2024 : क्यों मनाया जाता है और जानिए 2024 की थीम क्या है ?

World Earth Day क्यों मनाया जाता है ?

इस दिन लाखों लोग एकसाथ मिलकर पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें जैस कि पेड़ों की कटाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं, और इस दिन लाखो कार्यक्रम दुनियाभर में होते है लोगो को जागरूक करने के लिए क्युकी कुदरत ने अपनी कुदरत से सब कुछ मानव जाती के लिए किया है और उसकी हम रक्षा नहीं करेंगे तो आनेवाली पीढ़ी तो बहुत बड़ा नुक्सान उठाना पड़ेगा। पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद लोगों को धरती की अहमियत से अवगत कराना है. इसके साथ ही पृथ्वी को हरा भरा और सुंदर बनाए रखने के लिए क्या क्या स्टेप्स लिए जाते हैं,क्युकी जीतना पेड़ ज्यादा होगा उतना ऑक्सीजन ज्यादा मिलेगा और लोग ज्यादा रोग मुक़्त रहेंगे हमारे पूर्वज भी कहते थे ‘वसुधेव कुटुम्बकम’

One thought on “World Earth Day 2024 : क्यों मनाया जाता है और जानिए 2024 की थीम क्या है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।