Headlines

19 अप्रैल 2024 को हो रहा है लोकसभा चुनाव का पहला चरण: जानिए महत्वपूर्ण बातें

19 अप्रैल 2024 को हो रहा है लोकसभा चुनाव का पहला चरण: जानिए महत्वपूर्ण बातें

19 अप्रैल 2024 को हो रहा है लोकसभा चुनाव का पहला चरण किस राज्य की किन सीटों पर होगा मतदान लोकसभा की प्रथम 21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में 102 बैठक पर बंदोबस्त के साथ मतदान होगा।लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बुधवार शाम को शांत हो गया था। क्युकी चुनाव से पहले कुछ नियम होते है जिसको हर एक व्यक्ति यानि भारत के तमाम नागरिको को उसका पालन करना पड़ता है। 19 अप्रैल को, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें वोटिंग कड़ी सुरक्षा के साथ होगी।

भारत में इस साल 18वीं लोकसभा चुनाव होगा जिसके लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है।पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम को समाप्त हो गया है। इस चरण में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान होगा। प्रचार का समापन नॉर्थ ईस्ट में दोपहर 3 बजे हो गया, जबकि अन्य इलाकों में यह शाम 6 बजे तक चला। चुनाव आयोग ने देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान की घोषणा की है। पहला चरण 19 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, और सभी सात चरणों की मतगणना एक साथ 4 जून को होगी।

19 अप्रैल को होने वाला चूनाव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस चूनाव आयोग में सुरक्षा के बड़े इंतज़ाम किये है और मतदान केन्द्रो पर पोलिश और अन्य केंद्रीय बलों को नागरिक की सुरक्षा और गफलत की गुंजाईश न रहे इसलिए ये हमारा सुरक्षा कवच है।

19 अप्रैल 2024 को हो रहा है लोकसभा चुनाव का पहला चरण: जानिए महत्वपूर्ण बातें

नीचे दिए गए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को लोग वोटिंग के लिए जा सकते है।
पश्चिम बंगाल, नागालैंड, राजस्थान, मेघालय, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी,जम्मू और कश्मीर और लक्षद्वीप सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को प्रथम तब्बके का मतदान होंगे।

ये विस्तार में 19 अप्रैल को होने वाला चूनाव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।आप अपने हिसाब से मत देने जा सकते हो मत देना भारत के हर नागरिक का फर्ज है और हमारा अधिकार भी है।

  1. असम (5 सीटें) जिसमें डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर, सोनितपुर शामिल हैं।
  2. अरुणाचल प्रदेश (2 सीटें) जिसमें अरुणाचल प्रदेश पूर्व और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम शामिल हैं।
  3. बिहार (4 सीटें) जिसमें औरंगाबाद, गया, जम्मू, नवादा शामिल हैं।
  4. छत्तीसगढ़ से बस्तर की एक सीट।
  5. मध्य प्रदेश (6 सीटें) जिसमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, चिरी, शहडोल शामिल हैं।
  6. महाराष्ट्र (5 सीटें) जिनमें नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक शामिल हैं।
  7. मणिपुर (2 सीटें): आंतरिक मणिपुर, बाहरी मणिपुर।
  8. मेघालय में(2 सीटें)- शिलांग, तुरा।
  9. मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, लक्षद्वीप से एक-एक सीट।
  10. राजस्थान (12 सीटें): गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर।
  11. तमिलनाडु: सभी 39 सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा।
  12. उत्तर प्रदेश: पहले चरण में आठ सीटों-पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद और रामपुर में मतदान होना है।
  13. पश्चिम बंगाल: कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान होगा।
  14. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1 सीट): अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
  15. जम्मू-कश्मीर: उधमपुर की एक सीट पर।

देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम को समाप्त हो गया है। यहाँ 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर अनेक लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रैलियों को संबोधित किया और रोडशो में भाग लिया। उन्होंने पूरे प्रचार अभियान में ‘मोदी की गारंटी’ की बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं और अन्य दलों ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।
AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।