Headlines

लोकसभा चुनाव का पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू पहले चरण में लोगों का उत्साह देखिए

Lok Sabha Election First Phase Voting

Lok Sabha Election First Phase Voting UPDATE : लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज वोटिंग के लिए चल रहा है। इस चरण में 21 राज्यों में 102 सीटों के लिए लोग वोट दे रहे हैं। इस बार के चुनाव में एनडीए को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दक्षिण भारत में उनके लिए बड़ी चुनौती है। आज तमिलनाडु में 39 सीटों पर वोटिंग हो रही है।आज 19 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ इस मतदान में 8.4 करोड़ पुरुष और महिलाओ 11,371 थर्ड जेंडर मिलकर कुल इतनी संख्या का समावेश होता है। 35.67 लोग पहेलीबार मतदाता बनेगे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह से उम्मीदवार मतदान करने पहुंचने लगे हैं। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं। पहले चरण में जिन राज्यों की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं।

Lok Sabha Election First Phase Voting UPDATE : दोपहर 1 बजे तक वोटिंग

राज्यदोपहर 1 बजे तक वोटिंग
अंडमान निकोबार35.70%
उत्तराखंड37.33%
असम45.12%
बिहार32.41%
छत्तीसगढ42.57%
जम्मू कश्मीर43.11%
लक्षद्वीप29.51%
मध्य प्रदेश44.43%
महाराष्ट्र32.36%
मणिपुर46.92%
मेघालय48.91%
मिजोरम37.43%
नगालैंड39.66%
पुदुचेरी44.95%
राजस्थान33.73%
सिक्किम36.73%
तमिलनाडु39.73%
त्रिपुरा53.04%
उतर प्रदेश36.96%

आज 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव 2024 लाइव: आठवें निर्वाचन क्षेत्र में 1625 उम्मीदवार (पुरुष 1491, महिला-134) मैदान में हैं। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग 1 लाख वाहन तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 50 फीसदी से ज्यादा मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी. सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ ही 361 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं।

किस राज्य में कितना मतदान हुआ ?

तमिलनाडु में सुबह नौ बजे तक 12.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को चार संसदीय क्षेत्रों में तीव्र सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। पहले दो घंटों में सबसे अधिक मतदान गया है जहां 9.30 प्रतिशत मतदान हुआ है, औरंगाबाद में करीब छह प्रतिशत, जमुई में 9.12 प्रतिशत तथा नवादा में 6.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा, राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट के लिए वोटिंग हो रही है। यहाँ एक खास बात है कि पिछले चुनाव (2019) में इंडिया गठबंधन ने इन 102 सीटों में से 45 और एनडीए ने 41 सीटें जीती थीं।

इस चरण में गडकरी, सोनोवाल और यादव के अलावा, छह अन्य केंद्रीय मंत्री – किरेन रीजीजू, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, एल मुरुगन और निशीथ प्रमाणिक, दो पूर्व मुख्यमंत्री – बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) और नबाम तुकी (अरुणाचल प्रदेश) तथा तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल टी. सुंदरराजन मैदान में हैं। खास बात है कि पहले चरण की 102 सीटों में से 73 सामान्य, 11 अनुसूचित जनजाति और 18 अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। इन सीटों पर 1625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।
AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।