Headlines

Zika Virus in Pune: पुणे में जीका वायरस का कहर, 2 गर्भवती महिलाएं चपेट में, लक्षण क्या हैं?

Zika Virus in Pune: जीका वायरस ने फिर से डराना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के पुणे में Zika Virus का कहर बढ़ता जा रहा है और अब तक इसके छह मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन 6 मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यही मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियाँ भी फैलाता है। जीका वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।

Zika Virus in Pune: पुणे में जीका वायरस का कहर से दो गर्भवती महिलाएं संक्रमित

Zika Virus in Pune
image cradit by : USF health news

अधिकारियों ने बताया कि एरंडवाने इलाके की 28 वर्षीय गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 12 सप्ताह की गर्भवती एक अन्य महिला में भी सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों महिलाओं की हालत अभी ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के कारण भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है, जिसमें असामान्य मस्तिष्क विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है।

Zika Virus in Pune: डॉक्टर भी आ चुका जीका की चपेट में

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने में सामने आया, जहां 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी भी इस संक्रमण से ग्रस्त पाई गई। मुंधवा से भी दो मामले सामने आए, जिसमें 47 वर्षीय एक महिला और 22 वर्षीय एक पुरुष जीका वायरस से संक्रमित पाए गए।

जीका वायरस: लक्षण और सावधानियाँ

संक्रमण का कारण:

  • जीका वायरस आमतौर पर एडीज मच्छर के काटने से होता है।
  • जीका वायरस से संक्रमित 5 मरीजों में से एक में कोई लक्षण नहीं दिखता।

संक्रमण का समय:

  • लक्षण संक्रमण के 2-14 दिनों के बीच दिख सकते हैं।
  • एक सप्ताह के अंदर कुछ लक्षण स्पष्ट हो जाते हैं।

प्रमुख लक्षण:

  • हल्का बुखार
  • स्किन पर रैशेज
  • जोड़ों में दर्द, खासकर हाथ और पैर के जोड़ में दर्द
  • आंखों में लालीपन

अन्य लक्षण:

  • मसल्स पेन
  • सिर दर्द
  • आंखों में दर्द
  • थकान
  • असहज महसूस करना
  • पेट में दर्द

जीका वायरस से बचाव के लिए एडीज मच्छर के काटने से बचना महत्वपूर्ण है।

Zika Virus in Pune: जीका वायरस का इतिहास और प्रमुख प्रकोप

जीका वायरस का पहला मामला 1947 में युगांडा में सामने आया था, जब बंदरों में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। इंसानों में जीका का पहला मामला 1952 में देखा गया।

2007 में याप आइलैंड में जीका वायरस का बड़े पैमाने पर प्रकोप हुआ। इसके बाद 2013-2014 में फ्रांस के पोलिनिसिया में जीका संक्रमण ने व्यापक तबाही मचाई। अगले साल, 2015 में, ब्राजील में जीका वायरस का व्यापक प्रसार हुआ।

अक्टूबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच, ब्राजील में लगभग 4,000 बच्चे जीका वायरस के साथ पैदा हुए थे, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव पड़ा।

Zika Virus in Pune: जीका वायरस का इलाज कैसे करें?

अगर गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस के लक्षण दिखें, तो उन्हें ब्लड या यूरीन का RT-PCR टेस्ट करवाना चाहिए। जीका वायरस के लिए कोई एंटीवायरल ट्रीटमेंट नहीं है, लेकिन डॉक्टर दर्द से राहत और बुखार कम करने के लिए कुछ दवाइयाँ जरूर दे सकते हैं। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक आराम करना चाहिए और हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करनी चाहिए।

Zika Virus in Pune: गर्भवती महिलाओं के लिए जीका वायरस से बचाव के सुझाव

  1. इन दिनों, गर्भवती महिलाओं को पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
  2. अगर आपके आसपास मच्छर बहुत ज्यादा हैं, तो मच्छरदानी का उपयोग करें।
  3. अपने आसपास पानी जमा न होने दें।
  4. जीका वायरस से प्रभावित इलाकों में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।
AI ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग न्यूयॉर्क में 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। अमेरिकी चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं कमला हैरिस से आगे चल रहे ट्रंप, 198 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ लीड कर रहे पूर्व राष्ट्रपति। आगरा में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश: ग्वालियर से उड़ान भरी, गिरते ही आग लगी। केदारनाथ धाम का कपाट हुआ बंध, भारतीय सेना के बैंड की धुन के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचे।