International Yoga Day 2024: क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है योग दिवस जानिए इसका महत्त्व और जानिए 2024 की थीम क्या है

International Yoga Day 2024: 21 जून की तारीख ही क्यों है योग दिन की?
कई लोग सोचते हैं कि योग दिवस मनाने के लिए 21 जून की तारीख ही क्यों चुनी गई। इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिण की ओर चलने लगता है। इस दिन को योग और अध्यात्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
International Yoga Day 2024: भारत और दुनिया भर के कई देशों में योग के महत्व को समझाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका नेतृत्व भारत करता है। यहां आप जान सकते हैं योग दिवस का इतिहास, थीम और अन्य महत्वपूर्ण बातें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) आने वाला है, जो हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि योग भारत की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। प्राचीन समय से ही ऋषि-मुनि यहां योगाभ्यास करते आए हैं। अब योग भारत से निकलकर दुनिया भर में फैल चुका है। भारत और दुनियाभर के कई देशों में योग के महत्व को समझाने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें भारत अग्रणी भूमिका निभाता है।
International Yoga Day 2024: इस साल की योग दिवस की थीम
हर साल योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है। साल 2024 की थीम है – ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ (Yoga for Self and Society)। इस साल भारत समेत दुनिया भर में दसवां योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के जरिए स्वस्थ और निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करना है।

International Yoga Day 2024: इंटरनेशनल योग डे 2024 की थीम
योग दिवस का आयोजन हर साल एक खास थीम के साथ किया जाता है। इस साल, यानी 2024 में, योग दिवस की थीम महिलाओं पर केंद्रित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की खास थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ रखी गई है।
International Yoga Day 2024: कैसे हुई योग दिवस को मनाने की शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को जाता है। 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सभी देशों से योग दिवस मनाने की अपील की। पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तुरंत स्वीकार कर लिया और तीन महीनों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की घोषणा कर दी। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
International Yoga Day 2024: योग दिवस का इतिहास
पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जब दुनियाभर में लाखों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के राजपथ पर हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाने की घोषणा की गई।
International Yoga Day 2024: शरीर को रोगमुक्त रखता है योग
सेहतमंद रहने के लिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को कई लाभ होते हैं, जैसे शरीर फिट रहता है और ऊर्जा स्तर ऊंचा रहता है। तनाव कम होता है, मन और विचारों पर नियंत्रण रहता है, और चेहरे पर निखार बना रहता है। यदि आप गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोज योग करें।