'कटथ्रोट आइलैंड' नाम की इस फिल्म ने फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा झटका दिया कि इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं इस महाफ्लॉप फिल्म की कहानी।

फिल्में फ्लॉप होती हैं, लेकिन 'कटथ्रोट आइलैंड' ने नुकसान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म को बनाने में करीब 881 करोड़ रुपये का खर्च हुआ, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई न के बराबर रही। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स को खून के आंसू रोने पड़े।

1. 800 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

इस फिल्म का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है, जहां इसे अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म के रूप में दर्ज किया गया। ये फिल्म साल 2012 तक सबसे बड़े नुकसान वाली फिल्म मानी गई थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 100 मिलियन डॉलर था लेकिन ये 10 मिलियन डॉलर भी नहीं कमा सकी।

2. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

'कटथ्रोट आइलैंड' 22 दिसंबर 1995 को अमेरिका में और 14 फरवरी 1996 को फ्रांस में रिलीज हुई थी। ये एक एडवेंचर एक्शन फिल्म थी जो समुद्री डाकुओं की कहानी पर आधारित थी।

3. कब रिलीज हुई थी ये फिल्म?

फिल्म बनाने में करीब 98 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8,22,80,47,905 रुपये का बजट लगाया गया। इस भारी-भरकम बजट के बावजूद फिल्म ने दर्शकों का दिल नहीं जीता और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई

4. 98 मिलियन डॉलर का बजट

'कटथ्रोट आइलैंड' को डायरेक्टर रेनी हार्लिन ने निर्देशित किया था। फिल्म में गीना डेविस, मैथ्यू मोडिन और फ्रैंक लैंगेना जैसे स्टार्स नजर आए थे। बावजूद इसके, फिल्म की कहानी और निर्देशन दर्शकों को बांधने में नाकाम रहे।

5. स्टारकास्ट और डायरेक्टर

फिल्म के फ्लॉप होने का इतना बड़ा असर हुआ कि कैरोलको पिक्चर्स नाम का स्टूडियो बंद हो गया। इस स्टूडियो ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया था, लेकिन 'कटथ्रोट आइलैंड' के भारी नुकसान से उबर नहीं पाया।

6. स्टूडियो हुआ बंद

फिल्म की कहानी समुद्री डाकुओं और खजाने की तलाश पर आधारित थी। इसमें एक्शन, एडवेंचर और रोमांच भरपूर था, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट ने दर्शकों को निराश किया। हालांकि, अगर आपको इस फिल्म का रोमांच महसूस करना है, तो इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

7. समुद्री डाकुओं की कहानी