राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बजट संकेत: भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

नई सरकार के गठन के बाद, अगले महीने के आखिरी सप्ताह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024 पेश कर सकती हैं। आम जनता और उद्योग जगत, दोनों ही नई सरकार से कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में यह मुर्मू का पहला संबोधन था। नई लोकसभा का पहला सत्र पिछले सोमवार को शुरू हुआ था। इसके अलावा, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन: आपातकाल पर हमला और संविधान की महत्ता
अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आपातकाल पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में भारत एक गणतंत्र के रूप में 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भारतीय संविधान ने बीते दशकों में हर चुनौती और कसौटी पर खरा उतरा है। देश में संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर कई हमले हुए हैं। 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था। जब इसे लगाया गया तो पूरे देश में हाहाकार मच गया था, लेकिन देश ने ऐसी संवैधानिक ताकतों पर विजय प्राप्त की है। मेरी सरकार भारतीय संविधान को सिर्फ शासन का माध्यम नहीं बना सकती। हम अपने संविधान को जनचेतना का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के साथ, मेरी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। हमारे जम्मू-कश्मीर में संविधान पूरी तरह लागू किया गया है, जहां अनुच्छेद 370 के कारण स्थिति अलग थी।
उन्होंने 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। आप सभी यहां देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर आए हैं। देशसेवा और जनसेवा का यह सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना दायित्व निभाएंगे और 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: 2024 के लोकसभा चुनाव पर राष्ट्रपति का बयान: दुनिया भर में चर्चा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। छह दशक बाद ऐसा हुआ है। ऐसे समय में, जब भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च स्तर पर हैं, लोगों ने मेरी सरकार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: ‘राज्य के विकास से देश का विकास’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार का मानना है कि दुनियाभर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। यही कंपटीटिव को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की सच्ची भावना है। राज्य के विकास से देश का विकास होगा, इसी भावना के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति का बयान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। पिछले 10 सालों में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। साल 2021 से 2024 के बीच, भारत ने औसतन 8 प्रतिशत की रफ्तार से विकास किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अर्थव्यवस्था के तीन स्तंभ: विनिर्माण, सेवाएं और कृषि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों – विनिर्माण, सेवाएं और कृषि – को बराबर महत्व दे रही है। पीएलआई योजना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर्स के साथ-साथ नए उभरते सेक्टर्स को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: किसानों को समर्थन, 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि किसान अपने छोटे खर्चे पूरे कर सकें, इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उन्हें 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है। मेरी सरकार के नए कार्यकाल के शुरूआती दिनों में ही किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है।
उन्होंने कहा कि आजकल ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। भारत के किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की भरपूर क्षमता है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है। इन प्रयासों से किसानों का खेती पर होने वाला खर्च भी कम होगा और उनकी आय भी बढ़ेगी।
भारत: समाधान देने वाला देश
राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भारत, दुनिया की चुनौतियां बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि समाधान देने के लिए जाना जाता है। विश्व-बंधु के तौर पर भारत ने अनेक वैश्विक समस्याओं के समाधान को लेकर पहल की है। जलवायु परिवर्तन से लेकर खाद्य सुरक्षा तक, पोषण से लेकर सस्टेनबल एग्रीकल्चर तक हम अनेक समाधान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय हरित युग का है। मेरी सरकार इसके लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे हरित जॉब भी बढ़ें। हरित ऊर्जा हो या ग्रीन मोबिलिटी, हर मोर्चे पर हम बड़े लक्ष्यों के साथ काम कर रहे हैं।
भारत: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हवाई यातायात बाजार
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट है। अप्रैल 2014 में भारत में सिर्फ 209 एयरलाइन रूट्स थे, लेकिन अप्रैल 2024 में इनकी संख्या 605 हो गई है। इस विस्तार से टीयर-2 और टीयर-3 शहरों को हवाई यात्रा में सीधा लाभ हो रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का समर्थन
राष्ट्रपति ने कहा कि महिला नीत विकास के लिए समर्पित मेरी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का एक व्यापक अभियान चलाया है, जिसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को आर्थिक मदद भी मिल रही है। उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास, कमाई के साधन बढ़ाने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए सरकारी पहलाओं का जिक्र किया।
वे बताया कि नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत हजारों सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें ड्रोन पायलट बनने की संभावना दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने कृषि सखी कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसमें अब तक 30 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: बिजली खाते को शून्य करने की सरकारी योजना
राष्ट्रपति ने बताया कि अब मेरी सरकार बिजली के बिल को शून्य करने और सोलर एनर्जी से कमाई करने की एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। हर परिवार को इस योजना के तहत 78 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
अति पिछड़े जनजातियों के लिए सरकारी योजनाएं
राष्ट्रपति ने बताया कि आजकल मेरी सरकार अति पिछड़े जनजातियों के उत्थान के लिए 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं पर काम कर रही है। पीएम-जनमन जैसी योजना के माध्यम से सरकार वंचित वर्गों तक आजीविका के अवसर पहुंचा रही है और पीएम सूरज पोर्टल के माध्यम से सुलभ ऋण भी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही, दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए सरकार किफायती और स्वदेशी सहायक उपकरण भी विकसित कर रही है।