Gujarat Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मोदी-शाह के अपने गढ़ में ये क्या हुआ? एक दशक बाद भाजपा को इस सीट पर कैसे लगा झटका

Gujarat Lok sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का गढ़ गुजरात है। 2014 और 2019 के बाद अब यह देखना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपनी जीत बनाए रख पाएगी या कांग्रेस और AAP भाजपा के इस मजबूत गढ़ में सेंध लगाएंगे? गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 पर 7 मई को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में 250 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे और 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ था।
LIVE Gujarat Lok sabha Election Result 2024 News Updates: आज गुजरात लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। राज्य की 26 सीटों पर किसकी जीत होगी, इसका जल्द ही पता चल जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात में पूरी तरह से जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में भाजपा 2014 और 2019 की तरह फिर से जीत दर्ज करना चाहती है। इस बार I.N.D.I गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस 24 सीटों पर और AAP 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Gujarat Election 2024 Result LIVE: एक दशक बाद कांग्रेस का खुला खाता गुजरात में
गुजरात के बनासकांठा सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। यहां प्रत्याशी जेनीबेन नागाजी ठाकोर को 66,38,22 वोटों की बढ़त मिली है।
Gujarat Election 2024 Result LIVE: बनासकांठा सीट पर कांग्रेस आगे
गुजरात की बनासकांठा सीट पर दो महिलाओं के बीच कड़ा मुकाबला रहा। भाजपा से डाॅ. रेखाबेन चौधरी तो कांग्रेस ने गनीबेन ठाकोर को चुनावी मैदान पर उतारा। इस समय गनीबेन लीड कर रही है। वह 66,26,30 वोटों से आगे है।
Gujarat Election 2024 Result LIVE: सीआर पाटिल रिकॉर्ड 95,92,89 वोटों से आगे
गुजरात की नवसारी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सीआर पाटिल आगे चल रहे हैं। वह रिकॉर्ड 95,9289 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस के एनबी देसाई पीछे चल रहे हैं।
Gujarat Lok sabha Election Result 2024: अमित शाह पहुंचे नड्डा के घर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह 93,0630 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Gujarat Election 2024 Result LIVE: केंद्र में बनेगी I.N.D.I. गठबंधन की सरकार’ – इसुदान
गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने लोकसभा चुनाव नतीजों पर दावा किया कि अब तक के रुझानों और 7 से 8 राउंड के बाद, यह साफ दिखाई दे रहा है कि केंद्र में I.N.D.I. गठबंधन की सरकार बन सकती है।
Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही भाजपा
गुजरात 1 सीट (सूरत) पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है, जिसने 24 सीटों पर भारी बढ़त हासिल कर ली है।
Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात की 25 सीटों पर भाजपा जीत की ओर
भाजपा गुजरात की 25 सीटों पर बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। कई सीटों पर वोटों की संख्या 5 लाख से ऊपर पहुंच गई है। वहीं, पाटन में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गांधीनगर में अमित शाह भारी अंतर से आगे
गांधीनगर में भाजपा के अमित शाह 60,52,87 वोटों के साथ 79.34% की बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल 1,32,683 वोटों के साथ 17.39% पर पीछे चल रही हैं। NOTA को कुल 1,31,32 वोट मिले, जो कुल मतों का 1.72% है।
Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात की पाटन सीट पर कांग्रेस आगे
गुजरात की पाटन सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। चंदनजी तालाजी ठाकोर ने 2 लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस इतिहास रच सकती है।
Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस आगे
गुजरात के बनासकांठा से कांग्रेस प्रत्याशी जेनीबेन नागाजी ठाकोर आगे चल रही है। इस सीट पर उन्होंने 24,80,28 वोटों की महा बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉ रेखाबेन हितेशभाई चौधरी को अब तक 24,77,89 वोट मिले है।
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गुजरात में कांग्रेस इन 2 सीटों पर आगे
गुजरात के 2 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। बनासकांठा और पाटन में कांग्रेस BJP से आगे चल रही है।