PBKS vs MI IPL 2024 Highlights : 18 April 2024 मुंबई इंडियंस(MI) की बाजी पंजाब किंग्स (PBKS)पर पडी भारी

PBKS vs MI IPL 2024 Highlights : मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए IPL 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने 9 रनों से जीत हासिल की। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य सेट किया। पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा की धमाकेदार 61 रनों की पारी के बावजूद 19.1 ओवर में 183 रनों पर सभी विकेट खो दिए। आशुतोष शर्मा ने पंजाब की ओर से सर्वाधिक 61 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी गेराल्ड कोइट्जे और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए।
आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा कर मुंबई ने जीत अपने नाम की और मुंबई इंडियंस की बाजी पंजाब किंग्स पर पडी भारी, मुंबई की इस सीज़न में तीसरी जीत है, और पंजाब की पांचवीं हार है।आईपीएल 2024 सीजन में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया. सूर्यकुमार यादव और जसप्रित बुमरा के विस्फोटक प्रदर्शन के कारण पंजाब की टीम को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। उसने पंजाब किंग्स को उसी के भूमि में 9 रनों से हरा दिया है। और शानदार जीत का खता खोला है।
मल्लापुर में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने 193 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 183 रन ही बना सकी और मैच हार गई. टीम की ओर से आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली. जबकि शशांक सिंह ने 25 गेंदों में 41 रन बनाये। इन दोनों के अलावा पंजाब की टीम का कोई भी बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. मुंबई के लिए तेज़ गेंदबाज़ जसप्रित बुमरा और गेराल्ड कोएट्ज़ी ने 3-3 विकेट लिए। जबकि आकाश मधवाल, हार्दिक पंड्या और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंदों में पचासा की पारी खेली उन्होंने 53 गेंदों में कुल 78 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 34 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 36 रन की पारी खेली. पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने 3 और सैम करन ने 2 विकेट लिए। रबाडा को भी एक विकेट लेकर सफलता मिली।